पिलानी, 2 अक्टूबर: पिलानी थाने के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह और सत्यनारायण शर्मा का सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर प्रमोशन हो गया है। विभागीय लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू के बाद उन्हें यह पदोन्नति दी गई है।
पिलानी थाने के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह ने 1995 में राजस्थान पुलिस में ड्यूटी ज्वॉइन की थी और उन्हें पुलिस विभाग में सेवा काल के दौरान उत्तम सेवा चिन्ह तथा अति उत्तम सेवा चिन्ह मिल चुके हैं।
सत्यनारायण शर्मा ने 1987 में राजस्थान पुलिस में ड्यूटी ज्वॉइन की थी। वे भी वर्तमान में पिलानी थाने में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं। उन्हें आनंदपाल केस में डीजी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
पदोन्नति की सूचना पर पार्षद राजकुमार नायक, गोविन्द पाण्डे, विकास कुमावत, अशोक सैन, विरेन्द्र पूनिया, दिलीप सिंह खीचड़, धर्मेन्द्र कौशिक सहित अन्य लोगों द्वारा बधाईयां दी गई है।





