Friday, February 13, 2026
Homeपिलानीनरहड़ गांव को मिली बड़ी राहत: भाजपा नेता राजेश दहिया ने नए...

नरहड़ गांव को मिली बड़ी राहत: भाजपा नेता राजेश दहिया ने नए ट्यूबवेल का किया शिलान्यास, पेयजल संकट होगा खत्म

पिलानी: विधानसभा क्षेत्र के नरहड़ गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया। भाजपा नेता राजेश दहिया ने गांव में नए ट्यूबवेल का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ट्यूबवेल उद्घाटन होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और गांववासियों ने दहिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि नरहड़ गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार की मंशा है कि ग्रामीण अंचलों में भी शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि आमजन को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भटकना न पड़े।

राजेश दहिया ने इस ट्यूबवेल की स्वीकृति के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और जल संसाधन मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर गांव नरहड़ के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अनिल रणवा, पूर्व सरपंच राम निवास, महेंद्र कुमावत, उमराव सेन, महेंद्र कठानिया, तारा चंद कांतिवाल, सिलोचंद कठानिया, सूबे सिंह, शेर सिंह, होशियार कठानिया, राजेश, कान्हीराम कठानिया, रामपाल, जगनाराम, धर्मपाल खरड़िया और शीशराम कठानिया सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने ट्यूबवेल शिलान्यास को गांव के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

ग्रामीणों ने कहा कि नए ट्यूबवेल के निर्माण से नरहड़ गांव में पानी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। गांववासियों ने राजेश दहिया का तहे दिल से धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों की अपेक्षा जताई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!