Thursday, June 19, 2025
Homeदेशदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर, 8...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर, 8 किलो घटा वजन

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार गिरता जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। पार्टी के अनुसार, मुख्यमंत्री का वजन अब तक आठ किलोग्राम कम हो चुका है।

गिरफ्तारी और वजन में गिरावट

दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उनका वजन 70 किलोग्राम था। दो जून को यह घटकर 63.5 किलोग्राम हो गया था और अब 22 जून को उनका वजन और कम होकर 62 किलोग्राम पर पहुंच गया है। यानी 94 दिनों में उनका वजन आठ किलोग्राम कम हो गया है।

मेडिकल रिपोर्ट और डाइट प्लान

यह तथ्य अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली की हेल्थ चेकअप रिपोर्ट के बाद सामने आया है। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने मुख्यमंत्री के घटते वजन को देखते हुए जेल प्रशासन को उनकी डाइट में पराठा और पूड़ी शामिल करने का सुझाव दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

टेस्ट और मेडिकल सलाह

AAP के बयान के अनुसार, एम्स मेडिकल बोर्ड ने अब तक मुख्यमंत्री के केवल खून से संबंधित कुछ टेस्ट ही किए हैं। हार्ट और कैंसर से संबंधित टेस्ट अभी तक नहीं हुए हैं, जो उनकी स्वास्थ्य स्थिति की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने भी गंभीर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कई महत्वपूर्ण टेस्ट कराने का सुझाव दिया था। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट से सात दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने अस्वीकार कर दिया था।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!