Wednesday, July 23, 2025
Homeदेशदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से...

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से किए 5 तीखे सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल लगातार भाजपा और संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में, केजरीवाल ने मोहन भागवत को एक सीधी चिट्ठी लिखकर पांच बड़े सवाल पूछे और RSS के मौजूदा रुख और भाजपा के आचरण पर तीखे सवाल उठाए।

केजरीवाल के 5 बड़े सवाल

  1. रिटायरमेंट कानून पर सवाल: केजरीवाल ने पहला सवाल भाजपा में उम्र-सीमा के रिटायरमेंट नियमों को लेकर उठाया। उन्होंने पूछा, “आप सबने मिलकर कानून बनाया था कि 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेताओं को रिटायर कर दिया जाएगा। इस कानून के तहत वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को रिटायर किया गया। अब गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि यह नियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लागू नहीं होगा। क्या आपको लगता है कि यह उचित है? क्या कानून सभी के लिए समान नहीं होना चाहिए?”
  2. भ्रष्टाचार के आरोपों और गठबंधन पर सवाल: केजरीवाल ने दूसरा सवाल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विपक्षी नेताओं पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद उनके साथ गठबंधन करने पर उठाया। उन्होंने कहा, “28 जून 2023 को प्रधानमंत्री ने एक सार्वजनिक भाषण में एक पार्टी के नेता पर 70 हज़ार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। कुछ दिन बाद उसी नेता के साथ सरकार बना ली गई और उसे उपमुख्यमंत्री बना दिया गया। क्या यह वही भाजपा है जिसकी आप कल्पना करते थे? क्या आपको इस पर कोई आपत्ति नहीं है?”
  3. ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर सवाल: केजरीवाल ने तीसरा सवाल भाजपा द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने और चुनिंदा सरकारों को गिराने की प्रक्रिया पर उठाया। उन्होंने पूछा, “देशभर में तरह-तरह के लालच देकर या फिर ईडी-सीबीआई की धमकियों के जरिए दूसरी पार्टियों के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। क्या इस प्रकार चुनी हुई सरकारों को गिराना और सत्ता हासिल करना लोकतंत्र के लिए सही है? क्या RSS को यह मंजूर है?”
  4. प्रधानमंत्री को रोकने पर सवाल: केजरीवाल ने चौथा सवाल RSS की भूमिका को लेकर उठाया। उन्होंने कहा, “भाजपा, RSS की विचारधारा से उत्पन्न पार्टी है। RSS का कर्तव्य है कि जब भाजपा पथ से भटकती है, तो उसे सही मार्ग दिखाए। क्या आपने कभी प्रधानमंत्री मोदी को गलत काम करने से रोका?”
  5. जेपी नड्डा के बयान पर सवाल: पांचवां सवाल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान पर था जिसमें उन्होंने कहा कि “भाजपा को अब RSS की जरूरत नहीं है।” केजरीवाल ने पूछा, “RSS भाजपा की जन्मदाता है, और अब भाजपा ही इसे नकारने लगी है। नड्डा जी के बयान से RSS कार्यकर्ता आहत हैं। क्या आपको इस बयान से दुख नहीं हुआ?”

केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी की नई जिम्मेदारी

अरविंद केजरीवाल ने 21 सितंबर 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया गया है। हालांकि, आतिशी ने कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से यह कहा है कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के असली मुख्यमंत्री हैं। हाल ही में हनुमान मंदिर में पूजा के दौरान भी उन्होंने यही प्रार्थना की कि केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!