नई दिल्ली, 24 जुलाई 2024: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की बारिश देखी गई। साउथ दिल्ली के आरके पुरम सहित कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो एलर्ट जारी किया है।
#WATCH | Noida, UP: Heavy rain lashes parts of the city.
— ANI (@ANI) July 24, 2024
(Visuals from Noida Sector 10) pic.twitter.com/TbBOLQYGce
सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों पर पानी भर गया। दरियागंज में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
#WATCH | Delhi: Heavy rain lashes parts of the National Capital this morning.
— ANI (@ANI) July 24, 2024
(Visuals from Akshardham Flyover) pic.twitter.com/VGjE2TCNcq
आईएमडी ने बुधवार को मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अधिकारियों ने नदी के किनारे बसे नोएडा के गांवों के निवासियों को अलर्ट जारी किया है। इन गांवों में पिछले साल मानसून के मौसम में भयंकर बाढ़ आई थी।