Friday, March 6, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनू ट्रैक्टर चोरी का बड़ा खुलासा: हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार, 300 CCTV...

झुंझुनू ट्रैक्टर चोरी का बड़ा खुलासा: हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार, 300 CCTV ने खोला राज

झुंझुनूं: शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी बलवान को गिरफ्तार कर चोरीशुदा वाहन बरामद कर लिया। पुलिस ने इस केस को ट्रेस करने के लिए करीब 300 से अधिक CCTV फुटेज चेक किए और अलग-अलग जिलों में सुरागरसी चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई झुंझुनू जिले में वाहन चोरी गैंग पर लगाम कसने की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

दिनांक 4 नवंबर 2025 को झुंझुनू निवासी उम्मेद अली ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनका सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर RJ 18 RB 9773, जिसे उन्होंने गुुढ़ा रोड गुंगीया के पास रात 9 बजे खड़ा किया था, सुबह गायब मिला। ट्रॉली उस समय ईंट से भरी हुई थी। आसपास पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाली थाना प्रभारी श्रवण कुमार नील और उनकी टीम ने निर्देशानुसार जिले भर में वाहन चोरी की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ते हुए विशेष अभियान चलाया। टीम ने झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, नीमकाथाना सहित कई इलाकों में पुराने मामलों का विश्लेषण किया, मुखबिरों को सक्रिय किया और विभिन्न स्रोतों से लगातार इनपुट जुटाने शुरू किए।

लगातार प्रयासों के बीच 14 नवंबर को टीम सदस्य प्रवीण को प्राप्त सूचना पर पता चला कि चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बलवान नामक युवक हरियाणा के शिवाना गांव में छुपाकर रखा हुआ है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम शिवाना गांव पहुंची और दबिश देकर आरोपी बलवान पुत्र गुलझारीलाल निवासी टमकोर (थाना मलसीसर) को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की बात कबूल की, जिसके बाद वाहन बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार बलवान वाहन चोरी में पहले से भी एक मामले में नामजद है और उससे आगे भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। 23 वर्षीय बलवान टमकोर का रहने वाला है और कुछ समय से हरियाणा के बवानीखेड़ा क्षेत्र में पराली का काम कर रहा था। चोरीशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं से बरामद की गई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!