Friday, March 6, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में ऑनलाइन आवेदन...

झुंझुनूं में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

झुंझुनूं, 17 मई 2024: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय छात्रावासों में वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह जानकारी उप निदेशक डॉ. पवन पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वीकृत क्षमता के 13 छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से sso.rajasthan.gov.in पर SIMS के माध्यम से किया जाएगा।

पात्रता:

राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है।
कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्रा एवं स्नातक एवं स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
छात्र-छात्रा का चरित्र प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है।
परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं हो।

प्रवेश हेतु वरियता:

पूर्व से आवासित छात्र/छात्रा
कोरोना महामारी से अनाथ/विधवा के पुत्र-पुत्री
अनाथ छात्र/छात्रा
विधवा एवं परित्यक्ता
विशेष योग्यजन
विधवा/परित्यक्ता के बच्चे
विशेष योग्यजन परिवार के बच्चे
बीपीएल परिवार के बच्चे
8 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा वाले परिवार एवं लेवल 11 (अधिकतम 8 लाख रुपये वार्षिक) वेतनभोगी राज्य सरकार के कर्मचारी के बालक/बालिका

आवश्यक दस्तावेज:

आधार विवरण
बैंक विवरण
जाति प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र
स्वघोषणा पत्र/आय विवरण
बीपीएल/ स्टेट बीपीएल / अन्त्योदय आदि का विवरण

महत्वपूर्ण तिथियां:

प्रथम सूची: 26 जून 2024
द्वितीय सूची: 10 जुलाई 2024
तृतीय सूची: 31 जुलाई 2024

सुविधाएं:

निःशुल्क भोजन, वस्त्र, बिस्तर, पलंग, खाना, नाश्ता, तेल-साबुन, पौशाक, समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ इत्यादि

सम्पर्क:

उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, झुंझुनूं

अधिक जानकारी के लिए: sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

नोट:

उपरोक्त जानकारी में बदलाव संभव है।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!