Thursday, April 9, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 6 अपराधी गिरफ्तार, इनामी बदमाश भी...

झुंझुनूं में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 6 अपराधी गिरफ्तार, इनामी बदमाश भी पकड़े गए

झुंझुनूं: जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। पिलानी और गुढागौड़जी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 साल से फरार स्थायी वारंटी, दो इनामी बदमाश और तीन अन्य उपद्रवी शामिल हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पिलानी:आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी सफलता 2 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

पिलानी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी सुभाषचंद उर्फ देवीलाल पुत्र (जानकारी उपलब्ध नहीं) जाति बडगुर्जर (बावरिया), निवासी बलौदा थाना सूरजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

यह आरोपी आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण संख्या 318/14 और 707/14 (एफआईआर नंबर 56/14) में पिछले 2 साल से फरार था। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने 8 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

गुढ़ागौड़जी: हत्या के प्रयास मामले में ₹2000-₹2000 के इनामी बदमाश पकड़े गए

गुढागौड़जी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बलकेश पुत्र भागीरथ मल, उम्र 35 वर्ष, निवासी बिजारणिया की ढाणी, हुक्मपुरा तथा कुलदीप मीणा पुत्र रामनिवास, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिजारणिया की ढाणी, हुक्मपुरा शामिल हैं। दोनों पर ₹2000-₹2000 का इनाम घोषित था।

पीड़ित विनोद कुमार पुत्र भंवरलाल, निवासी जीतरवालों की ढाणी ने रिपोर्ट में बताया कि 5 मार्च 2026 को आयुष्मान अस्पताल के पास 15-20 युवकों ने लोहे के पाइप से हमला किया और पिकअप वाहन से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की।

पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया।

गुढागौड़जी: गाड़ियों से टक्कर मारकर मचाई दहशत, सरकारी संपत्ति को नुकसान, 3 आरोपी गिरफ्तार

4 अप्रैल 2026 की रात गुढागौड़जी कस्बे में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में गाड़ियों से टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया गया और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
रमेश कुमार उर्फ छोटू पुत्र कुंदल लाल शर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी टिटनवाड़;
नरेन्द्र कुमार पुत्र बालूराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी खरबासों की ढाणी, टोडी;
आनंद कुमार पुत्र सुमेर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़ापाना, भौड़की।

आरोपियों ने वाहनों से टक्कर मारकर बिजली का खंभा गिरा दिया और दुकानों के चबूतरे, रेलिंग व बिजली मीटर तोड़ दिए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

पुलिस की सख्ती: लगातार अभियान से अपराधियों में खौफ

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और संबंधित वृताधिकारियों के सुपरविजन में टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!