Thursday, March 5, 2026
Homeपिलानीझुंझुनूं में ऑनर किडनैपिंग की कोशिश से दहशत: लव मैरिज से नाराज...

झुंझुनूं में ऑनर किडनैपिंग की कोशिश से दहशत: लव मैरिज से नाराज भाई-जीजा ने आधी रात घर पर बोला धावा, बहू को घसीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

पिलानी: झुंझुनू के देवरोड़ गांव में सोमवार आधी रात को फिल्मी स्टाइल में ऑनर किडनैपिंग की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लव मैरिज से नाराज युवती के भाई और जीजा ने करीब एक दर्जन बदमाशों के साथ मिलकर प्रेमी के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के गेट तोड़ दिए और युवती को उठाकर ले जाने लगे, लेकिन शोर सुनकर पड़ोसियों के जागने पर आरोपी फरार हो गए।

इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर आर्य समाज में शादी

बेसरड़ा (खेतड़ी) की पूनम और देवरोड़ के अजय गुर्जर पिछले 2 साल से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में थे। पूनम का रिश्ता बचपन में ही कहीं और तय कर दिया गया था। बालिग होने पर जब परिजनों ने दूसरे गांव भेजने का दबाव बनाया, तो 29 जुलाई 2025 को दोनों ने जयपुर भागकर आर्य समाज में शादी कर ली। इसके बाद से ही पूनम का भाई अमित और जीजा राजेश उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।

आधी रात को दो गाड़ियों में आए बदमाश

अजय ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से लौटा था। रात करीब 12:30 बजे साला अमित, जीजा राजेश, अंकित और खलील अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों में आए। आरोपियों ने घर में घुसकर अजय के पिता (पूनम के ससुर) से मारपीट की। इसके बाद पूनम की सास और ननद के कमरे का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और पूनम को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। घर में लगे CCTV कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है।

पहले भी एसपी ऑफिस के बाहर हुआ था हमला

पीड़ित पक्ष के अनुसार, शादी के बाद जब वे झुंझुनूं एसपी के सामने पेश होकर बयान देकर लौट रहे थे, तब भी आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया था। उस वक्त डर के कारण उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और कुछ दिन सीकर में छुपकर रहे। उन्हें लगा था कि समय के साथ सब शांत हो जाएगा, लेकिन आरोपियों ने रंजिश नहीं छोड़ी।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

परिजन पिलानी थाना पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पहुंचे है ।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!