झुंझुनूं: जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने सोमवार देर शाम एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने एक आदेश जारी कर 1 पुलिस निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नए थानों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल के तहत कई थानों को नए थानाधिकारी मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 22 सितंबर, 2025 को जारी आदेश के अनुसार, इस तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को फील्ड में अहम थानों का जिम्मा दिया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण थानों के थानाधिकारी भी बदले गए हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी?
जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के आगे अंकित स्थानों पर तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है:
श्रवण कुमार मील (पुलिस निरीक्षक): पुलिस लाइन, झुंझुनूं से थानाधिकारी, मेहाड़ा
हेमराज मीणा (उप निरीक्षक): पुलिस लाइन, झुंझुनूं से थानाधिकारी, गोठड़ा
सीताराम (उप निरीक्षक): थाना कोतवाली से थानाधिकारी, सिंघाना
सुभाष चन्द (उप निरीक्षक): थाना सदर से थानाधिकारी, बगड़
श्रीमती सन्तोष (उप निरीक्षक): थाना नवलगढ़ से थानाधिकारी, सुलताना
ओमप्रकाश (उप निरीक्षक): थाना उदयपुरवाटी से थानाधिकारी, धनूरी
राजकुमार (उप निरीक्षक): पुलिस लाइन, झुंझुनूं से थानाधिकारी, खेतड़ी नगर
विष्णुदत्त मीणा (उप निरीक्षक): थाना गुढ़ा से थानाधिकारी, मलसीसर
जितेन्द्र कुमार (उप निरीक्षक): थाना पिलानी से थानाधिकारी, मण्ड्रेला
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त वृत्ताधिकारियों और संबंधित थानाधिकारियों को भेजकर तत्काल पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।






