चिड़ावा: फाग गीत, चंग वादन, नृत्य प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे रंगारंग आयोजनों के बीच शहर में होली का उत्साह देखने को मिला। जय भवानी मातृशक्ति परिवार की ओर से एमआरएस परनामी स्कूल परिसर में होली स्नेह मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और चंग वादन के साथ हुई। टीना शर्मा और शोभा चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और चंग की मधुर थाप के साथ वातावरण को होली के रंग में रंग दिया। इसके बाद उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी स्नेह एवं भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। महिलाओं ने समूह में फाग गीत गाकर होली की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया। चंग की थाप और गीतों की धुन पर उपस्थित सदस्य झूम उठीं।
कार्यक्रम के दौरान फाग गीतों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह में जय भवानी मातृशक्ति परिवार की अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मधु शर्मा, अनीता, संतोष पारीक, रेखा, ज्योति, सरिता, ममता, संतोष जालिंधरा, शकुन्तला, शारदा, आशा, सरोज, सुधा, सुमन राजू, मंजू, अंजू, बबली, भवरी, हंसा, किरण, सुभिता, वर्षा, विद्या, मनीषा, माया, मीरा, नीरू, प्रियंका, संजू और सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
महिला सदस्यों ने होली के पारंपरिक गीतों, नृत्य और रंगों के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।





