Tuesday, July 1, 2025
Homeदेशजम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के त्राल में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी,...

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के त्राल में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया कि पुलिस एवं सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। फिलहाल इस मुठभेड़ का दौर जारी है और सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने की जानकारी दी गई है।

Advertisement's
Advertisement’s

अवंतीपोरा त्राल में मुठभेड़ की शुरुआत

कश्मीर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि त्राल के नादेर क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। मौके पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल सक्रिय हैं और आतंकवादियों को धराशायी करने के लिए संयुक्त अभियान जारी है। अभी तक मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बल पूरी ताकत के साथ ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

शोपियां में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई

इसके पहले, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को खत्म किया था। ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। सूत्रों की मानें तो इनमें से दो आतंकवादियों की पहचान हो चुकी है। यह मुठभेड़ शोपियां के केलर के शुकरू वन क्षेत्र में हुई थी।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान और कृत्य

पहले आतंकवादी की पहचान शाहिद कुट्टे के रूप में हुई, जो शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा का निवासी था और मोहम्मद यूसुफ कुट्टे का पुत्र था। वह लश्कर-ए-तैयबा का श्रेणी ए ऑपरेटिव था। शाहिद कुट्टे 8 अप्रैल, 2024 को श्रीनगर में डेनिश रिसॉर्ट के पास हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हुए थे। उसने आतंकी संगठन में 8 मार्च, 2023 को प्रवेश किया था।

Advertisement's
Advertisement’s

शाहिद कुट्टे पर 18 मई, 2024 को हीरपोरा में एक भाजपा सरपंच की हत्या में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा, 3 फरवरी, 2025 को कुलगाम के बेहीबाग में प्रादेशिक सेना के एक जवान की हत्या में भी उसकी भूमिका संदेह के दायरे में है।

दूसरे आतंकवादी की पहचान अदनान शफी डार के रूप में हुई है, जो शोपियां के वंडुना मेलहोरा का निवासी था और मोहम्मद शफी डार का पुत्र था। वह लश्कर का श्रेणी सी ऑपरेटिव था, जो आतंकी संगठन में 18 अक्टूबर, 2024 को शामिल हुआ था। अदनान शफी डार शोपियां के वाची इलाके में गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या में भी शामिल था।

तीसरे आतंकवादी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!