Thursday, December 11, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में 22 सितम्बर को होगा भव्य नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव मेला...

चिड़ावा में 22 सितम्बर को होगा भव्य नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव मेला 2025 का आगाज: मेला ग्राउंड पर 11 दिन तक होगा आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का महासंगम

चिड़ावा, 17 सितंबर: शहर में 22 सितंबर से नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव मेले की शुरुआत हो जायेगी। बावलिया बाबा पण्डित जी की शिवनगरी की धरा एक बार फिर भक्ति, संस्कृति और उल्लास के रंगों में रंगने को तैयार है। पुरानी बस्ती स्थित देवी जी मन्दिर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए मन्दिर कमेटी द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

आयोजन समिति के अनिल जोशी ने बताया कि यह महोत्सव मात्र एक मेला नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना व प्राचीन परंपराओं के जीवन्त प्रदर्शन और सामुदायिक सौहार्द का एक अनूठा संगम होगा, जो हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आगामी 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, श्री देवी जी मन्दिर, टीबड़ा गेस्ट हाउस के पास, 11 दिवसीय “नवरात्री एवं दशहरा महोत्सव मेला 2025” के दौरान यहां आने वाले लोगों के लिए सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों, संगीत, नृत्य के साथ पारंपरिक मेले की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

महोत्सव की विस्तृत जानकारी

उद्घाटन समारोह: 22 सितंबर 2025 को सायं 7 बजे उद्घाटन समारोह के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसी दिन सायं 7.15 बजे से अभिषेक मिश्रा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

दैनिक कार्यक्रम: प्रतिदिन सायं 7 बजे आरती का आयोजन होगा। दोपहर 3.15 से 5.15 बजे तक गरबा व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि सायं 7 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक रंगारंग संध्या सजेगी।

मुख्य आकर्षण: महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में रामायण पाठ, दुर्गा चालीसा, अमृतवाणी पाठ, काव्य गोष्ठी, हवन, माता के 9 रूपों की झांकी सहित वर्णन, जीणमाता पाठ, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा शामिल हैं। इसके साथ ही, शॉपिंग, खाने-पीने के स्टॉल और मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे।

भंडारा एवं रावण दहन: 01 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से देवी इच्छा पर्यंत विशाल भंडारे का आयोजन होगा। विजयादशमी के पावन अवसर पर 02 अक्टूबर को सायं 6 बजे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

सम्मान समारोह: 02 अक्टूबर को ही सायं 7 बजे से समाज की विभिन्न विभूतियों के सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

डांडिया नाइट: महोत्सव के दौरान “डांडिया नाइट” भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

पोस्टर का विमोचन किया गया

महोत्सव की तैयारियों को लेकर देवी जी मन्दिर में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी को जिम्मेदारीयां सौंपी गई। इस अवसर पर महोत्सव के पोस्टर का भी मन्दिर प्रांगण में विमोचन किया गया।

ये रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन के अवसर पर चेयरमैन सुमित्रा सैनी, नीतिका थालोर, रेखा हिम्मतरामका, आंचल भगेरिया, श्रेया व्यास, सुधा जांगिड़, पूजा भगेरिया, अनुपमा, मंजू वर्मा, सोना चेतनीवाल, बिंदु टेलर, ज्योति शर्मा, विजयलक्ष्मी, मनोहर लाल जांगिड़, अशोक जोशी, ललित भगेरिया, प्रदीप पुजारी, अंकित भगेरिया, अनिल जोशी, रमेश जांगिड़, महेश हिम्मतरामका, संदीप हिम्मतरामका, महेन्द्र चौमाल, मुकेश पुजारा, संजय शर्मा, महेन्द्र कुमावत, कै. शंकर लाल, गोपाल महमिया, अमित कुठानिया, शशिकांत कुठानिया, राजीव व्यास, विजय नरहड़िया, सुरेन्द्र वैद, अजय कुमार बागड़ी, नथमल शर्मा, संजय वर्मा माइकल, राजकुमार जिसपाल, शुभकरण बजाज, मूलचंद नहरड़िया, रामजी लाल चेजारा, आशीष जिंदल, ओमप्रकाश जालिंद्रा, पवन पांडे सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!