Wednesday, March 4, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में विप्र फाउंडेशन के जयपुर प्रांत अध्यक्ष कर्नल राजेश शर्मा का...

चिड़ावा में विप्र फाउंडेशन के जयपुर प्रांत अध्यक्ष कर्नल राजेश शर्मा का भव्य स्वागत, संगठन को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

चिड़ावा: शुक्रवार को विप्र फाउंडेशन के कार्यक्रम के दौरान जयपुर प्रांत अध्यक्ष कर्नल राजेश शर्मा का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। शर्मा ने ब्राह्मण समाज की एकता और समाज सेवा को मजबूत करने के का संदेश दिया।

चिड़ावा तहसील इकाई के अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा के नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्नल राजेश शर्मा को दुपट्टा पहनाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। विप्र फाउंडेशन चिड़ावा में सक्रिय कार्यकर्ता जैसे विकाश डूमोली, शुभमराम शर्मा, विजय शर्मा, रविकांत शर्मा और सुशील शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लेकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कर्नल राजेश शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन जयपुर प्रांत और झुंझुनू जिले में समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकता, शिक्षा और रोजगार बढ़ाने पर फोकस किया जाए और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा समाज निर्माण में योगदान दे सकें।

आगामी अभियानों और सामाजिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई, जिसमें कहा गया कि राज्य ब्राह्मण समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए हर स्तर पर टीमवर्क को मजबूत किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!