चिड़ावा: रविवार सुबह चिड़ावा शहर के स्टेशन रोड स्थित डालमिया खेलकूद मैदान परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम हुआ।
इस शाखा संगम में चिड़ावा नगर की 16 शाखाओं और मिलन के 384 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न शाखाओं द्वारा लगाई गई अलग-अलग शाखाओं से हुई। इन शाखाओं में सभी स्वयंसेवकों को दैनिक व्यायाम, योग और सूर्य नमस्कार करवाए गए। इसके बाद कुछ खेल गतिविधियां और सुभाषित एवं गीत का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक एकत्रीकरण था। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण दत्त शर्मा ने संघ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए लोगों से संघ से जुड़ने और स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता गेंदालाल ने अपने संबोधन में चारित्रिक विकास और कुटुंब प्रबोधन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं में बचपन से ही चारित्रिक विकास पर ध्यान दिया जाता है। संघ में आने वाले स्वयंसेवक सच्चे देशभक्त बनते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेम, सामाजिक समरसता और शारीरिक विकास के क्षेत्र में संघ का योगदान अतुलनीय रहा है।

गेंदालाल ने बताया कि आगामी 2025 वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है। इस दौरान शाखाओं और स्वयंसेवकों की संख्या विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में संघ के विभाग प्रचारक मुकेश, जिला संघ चालक अनिल गुप्ता, विभाग समरसता प्रमुख रामजीलाल, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभुदयाल वर्मा, जिला कार्यवाह संतकुमार, उमराव सिंह सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार और रोबिन कुमार ने किया, जबकि अक्षय कुमार ने गीतों की प्रस्तुति दी और आशीष ने प्रार्थना करवाई।