Tuesday, March 31, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किये गए

चिड़ावा में नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किये गए

राजस्थान विधिक सहायता प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदेश के सभी न्यायलयों में असहाय और निर्धन पक्षकारों की नि:शुल्क पैरवी करने के उद्देश्य से प्रत्येक न्यायालय स्तर पर अधिवक्ताओं के पैनल की नियुक्ति की गई है।

फौजदारी व सिविल मामलों के लिए अधिवक्ता नियुक्त

इसी क्रम में चिड़ावा में एडवोकेट रोबिन शर्मा, एडवोकेट गिरधारी लाल सोनी व एडवोकेट राकेश आर्य को फौजदारी मामलों में तथा एडवोकेट अभिषेक कुमार महमिया को सिविल मामलों की पैरवी के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

पैनल अधिवक्ताओं की यह नियुक्ति वर्ष 2024 के लिए प्रभावी होगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे भी विस्तार दिया जा सकता है।

राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैनल बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि धन के अभाव में कोई भी पक्षकार न्याय के अधिकार से वंचित न हो।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!