Thursday, March 5, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में जगन्नाथ रथ यात्रा का आह्वान: घर-घर पहुंच रहा आस्था का...

चिड़ावा में जगन्नाथ रथ यात्रा का आह्वान: घर-घर पहुंच रहा आस्था का न्यौता

चिड़ावा: शहर में आगामी 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर श्रद्धा का माहौल चरम पर है। रथ यात्रा के लिए पीले चावल और निमंत्रण पत्रों के घर-घर वितरण अभियान ने पूरे शहर को भक्ति रंग में रंग दिया है। हरि कीर्तन प्रभात फेरी के तहत नागरिकों को इस महापर्व में शामिल होने का हार्दिक निमंत्रण दिया जा रहा है।

नगर में निमंत्रण वितरण का आरंभ हरि कीर्तन प्रभात फेरी के संरक्षक झंडी प्रसाद हिम्मतरामका के नेतृत्व में हुआ। यह आयोजन परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा साधना स्थल, चोरासिया मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ, जहां मंदिर महंत विनोद चौरसिया को रथ यात्रा का पहला निमंत्रण पत्र सौंपा गया। इसके उपरांत पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा को भी आमंत्रण अर्पित किया गया और प्रार्थना के साथ धार्मिक रस्में निभाई गईं।

अभियान में मनोहर लाल जांगिड़, रामचन्द्र शर्मा, संदीप हिम्मतरामका, अजय बागड़ी, राकेश शर्मा, अमित गुप्ता सूरजगढ़िया, शंकरलाल वर्मा, आनंद खेतान, राकेश बजावावाला, सुरेश मालानी और प्रवीण वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रतिष्ठानों तक पहुँचे। सभी ने श्रद्धालुओं से रथ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

समिति सदस्यों का कहना है कि जगन्नाथ रथ यात्रा चिड़ावा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। इस महोत्सव की भव्यता तब ही बढ़ेगी जब नगर का हर व्यक्ति इसमें अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस वर्ष भी रथ यात्रा ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!