Tuesday, March 3, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में अतिक्रमण पर चल रहा प्रशासन का ‘पीला पंजा’, मंड्रेला रोड...

चिड़ावा में अतिक्रमण पर चल रहा प्रशासन का ‘पीला पंजा’, मंड्रेला रोड पर कार्रवाई — दुकानदारों को कड़ी चेतावनी

चिड़ावा: नगरपालिका प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और तेज कर दी है। रविवार को मंड्रेला रोड पर जेसीबी की मदद से कच्चे और पक्के अवैध कब्जों को हटाया गया। शहर में यातायात सुगम बनाने और सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी है।

निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार को मंड्रेला रोड पर बड़ा ऑपरेशन किया गया। सड़क के दोनों ओर मौजूद अवैध निर्माणों को नगर प्रशासन ने जेसीबी मशीन से हटाया और जमीन को समतल कर दिया। इस कदम से मुख्य मार्ग पर यातायात दबाव कम करने की उम्मीद जताई गई है।

जेईएन आकाश जांगिड़ ने बताया कि अभियान का दूसरा चरण तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मंड्रेला रोड़ तिराहे से लेकर मंड्रेला रोड-बाइपास चौराहे तक कार्रवाई निरंतर जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि जो लोग हटाए गए स्थानों पर दोबारा निर्माण करने की कोशिश करेंगे, उनका सामान जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आकाश जांगिड़ ने अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को भी पूर्व सूचना नहीं दी जाएगी और सभी अतिक्रमण बिना किसी ढिलाई के तोड़े जाएंगे।

नगरपालिका प्रशासन ने आगे की योजना भी तैयार कर ली है। अभियान के तीसरे चरण में मुकेश बैटरी से कबूतरखाना बस स्टैंड के बीच सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी है।

अभियान के दौरान किसी भी विवादित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। सड़क चौड़ीकरण में बिजली के खंभे बड़ी बाधा बन रहे हैं। इस पर आकाश जांगिड़ ने बताया कि बिजली बोर्ड चिड़ावा के अधिकारियों से बातचीत जारी है और डिवाइडर के बीच पोल शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू होगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!