Monday, June 9, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: बदनगढ़ के खारिया कुआं में पिलानी विधायक का नागरिक अभिनंदन, विकास...

चिड़ावा: बदनगढ़ के खारिया कुआं में पिलानी विधायक का नागरिक अभिनंदन, विकास और जल संकट को लेकर दिए आश्वासन

चिड़ावा, 8 जून 2025: क्षेत्र की बदनगढ़ पंचायत के खारिया कुआं गांव में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक का आभार जताना और भावी योजनाओं को लेकर चर्चा करना रहा।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा ने की जबकि मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, सुरजन सिंह राठौड़, महावीर सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह बलौदा, मोतीलाल पारीक और परमानंद बुडानिया मौजूद रहे। आरंभ में मालीराम सैनी, दुर्गा प्रसाद सैनी और जय सिंह सैनी ने विधायक पितराम सिंह काला को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में विधायक काला ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गांव के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल संकट के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और बजट लाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कुंभाराम नहर से पानी की आपूर्ति को लेकर कहा कि यदि इसके लिए आंदोलन की भी आवश्यकता पड़ी, तो वे ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर जय सिंह, रामनिवास, रामजीलाल, सरपंच पति विजेंद्र, निरंजन शर्मा, बसवेश्वर सैनी, धर्मपाल, राम सिंह, रोशन, हवा सिंह जांगिड़, प्रमोद, महेंद्र सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई और आमजन ने अपनी अपेक्षाएं जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!