Monday, December 8, 2025
Homeपिलानीचिड़ावा–पिलानी रोड पर बड़ा हादसा: पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की...

चिड़ावा–पिलानी रोड पर बड़ा हादसा: पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की जोरदार टक्कर, 8 यात्री घायल

पिलानी: चिड़ावा–पिलानी रोड पर सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और यात्रियों से भरी पिकअप की टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। रोड एक्सीडेंट के बाद घायलों को पिलानी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन पिलानी की ओर से आ रहे थे। पिकअप ड्राइवर ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसी और कई सवारियां घायल होकर गिर पड़ीं।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को पिलानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की है और वाहन जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार सभी यात्री नीमकाथाना क्षेत्र के मावंडा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनका उपचार जारी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!