Friday, February 13, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा: डॉग वायर बदले जाने के चलते मंगलवार सुबह कुछ क्षेत्रों में...

चिड़ावा: डॉग वायर बदले जाने के चलते मंगलवार सुबह कुछ क्षेत्रों में चार घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

चिड़ावा: मंगलवार सुबह पंडित गणेश नारायण मंदिर फीडर पर श्याम मंदिर के निकट डॉग वायर बदलने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चलेगा, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जेईएन अरुण ने जानकारी देते हुए बताया कि श्याम मंदिर, पंडित गणेश नारायण मंदिर का इलाका, मुनका की ढाणी (गुगो जी की ढाणी) जैसे क्षेत्रों में इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार यह कार्य आवश्यक रखरखाव प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इस अवधि के दौरान आवश्यक तैयारी पहले से कर लें और अनावश्यक रूप से बिजली उपकरणों का उपयोग न करें। विभाग ने बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!