Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूचनाना में छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता: रोमांचक मैचों के बाद फाइनलिस्ट तय, समापन...

चनाना में छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता: रोमांचक मैचों के बाद फाइनलिस्ट तय, समापन कल

झुंझुनूं: चनाना में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 2025 के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 16 सितंबर को चनाना पब्लिक स्कूल में खेले गए मैचों में ढाका माडी, बड़ागांव, अजाड़ी खुर्द, खिरोड़, बलवंतपुरा, सांवलोद, पीपली और पापड़ा के विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। 19 वर्षीय वर्ग में चनाना पब्लिक स्कूल और जे.के. मोदी बालिका विद्यालय झुंझुनू ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।

17 वर्षीय वर्ग के मुकाबले

कड़ी टक्कर वाले मैचों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाका मांडी ने पैनोरमा वर्ल्ड स्कूल गुुढ़ागौड़जी को हराया। सेठ शिवदत्त राय स्कूल बड़ागांव ने राजकीय विद्यालय कोलाली को मात दी, जबकि राजकीय विद्यालय अजाड़ी खुर्द ने राजकीय विद्यालय मंडावरा को हराया।

राजकीय विद्यालय खिरोड़ ने राजकीय विद्यालय सराय को शिकस्त दी और सरस्वती बाल मंदिर बलवंतपुरा ने राजकीय विद्यालय लोयल को पछाड़ा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सांवलोद ने राजकीय विद्यालय जाखोद को हराया, वहीं राजकीय विद्यालय पीपली ने मुकुंदगढ़ सेंट्रल एकेडमी और राजकीय विद्यालय खिरोड़ दोनों पर जीत हासिल की। संस्कार एकेडमी पापड़ा ने राजकीय विद्यालय धोला खेड़ा को मात दी।

19 वर्षीय वर्ग के फाइनलिस्ट

इस वर्ग में चनाना पब्लिक स्कूल ने सरस्वती बल विद्या मंदिर बलवंतपुरा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। राजकीय जे.के. मोदी बालिका विद्यालय झुंझुनू ने राजकीय विद्यालय सेही कला को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

निर्णायक और संचालन टीम की सराहनीय रही भूमिका

मैचों का संचालन और निष्पक्ष निर्णय दिलचस्प रहा। निर्णायक और स्कोरर की जिम्मेदारी अनीता काद्यान, बीरमा, प्रज्ञा, मुनेश, सुमन, उर्मिला, संतोष, सुनिता ओला, सुनीता चौधरी, विनोद ढाका और वनीषा ने निभाई। पर्यवेक्षक सुशीला मूंड ने प्रतियोगिता की मॉनिटरिंग की। व्याख्याता भुवनेश कुमार और मनोज लामोरिया ने संचालन का दायित्व संभाला।

कल के समापन समापन समारोह की तैयारी जोरों पर

संस्था के प्रधानाचार्य मनजीत सिंह और निदेशक राजकुमार मूंड की देखरेख में प्रतियोगिता का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 17 सितंबर को समापन समारोह होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू, अध्यक्षता लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशंभर पूनिया और शिक्षा विभाग के अधिकारी रहेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!