Wednesday, February 11, 2026
Homeगुढागौड़जीघर में घुसकर मारपीट और जातिसूचक गालियां दी, गुढागौड़जी पुलिस ने दो...

घर में घुसकर मारपीट और जातिसूचक गालियां दी, गुढागौड़जी पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, SC/ST एक्ट में कार्रवाई

गुढागौड़जी: थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जातिसूचक गालियां देने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला न केवल हिंसा से जुड़ा है, बल्कि इसमें अनुसूचित जाति उत्पीड़न से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

बसंत विहार कॉलोनी निवासी कैलाश चंद मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 31 जुलाई 2025 की रात करीब 1:30 बजे नरेश सैनी और भावेश जाट उसके घर पहुंचे और लोहे के पाइप से उसके साथ मारपीट की। कुछ समय बाद दोनों वहां से चले गए, लेकिन तड़के करीब 3:45 बजे फिर वापस आए और दोबारा घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और मकान में रखे सामान के साथ जमकर तोड़फोड़ की।

पीड़ित के अनुसार घटना के समय वह घर पर अकेला था और आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी आदतन झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं, जिससे उसे भविष्य में जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ-साथ SC/ST एक्ट की सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

टीम का नेतृत्व सुरेश कुमार रोलन ने किया। पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर जयसिंह और नरेश सैनी उर्फ चिकू को हुकमपुरा और गुढागौड़जी कस्बे से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जयसिंह, जो नांगलिया क्षेत्र का निवासी है, और नरेश सैनी उर्फ चिकू, जो मूल रूप से नीमकाथाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में गुढागौड़जी थाना क्षेत्र में रह रहा था, शामिल हैं। दोनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, धमकी और जातिगत अपमान से जुड़ी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!