सूरजगढ़: क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत भापर में भाजपा नेता दहिया का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत गठन की घोषणा के बाद पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भापर को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामवासियों ने दहिया के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने फूलों की होली खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी रही, जिससे पूरा गांव उत्सव के माहौल में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भापर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने मंच से भाजपा नेता दहिया का अभिनंदन करते हुए उन्हें साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

नागरिक अभिनंदन के बाद आयोजित फूलों की होली ने कार्यक्रम को विशेष रंग प्रदान किया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर नई शुरुआत का स्वागत किया। यह आयोजन क्षेत्रीय राजनीति में सकारात्मक संदेश देने वाला माना जा रहा है।
समारोह में सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, पंचायत समिति सदस्य पवन मेघवाल, दयानंद कुमावत, संदीप भड़िया, गंगाधर कुमावत, ओम प्रकाश बुडानिया, प्रहलाद सिंह बुडानिया, भोलाराम, विष्णु नायक, प्रहलाद नायक, अजय, सुनील ठेकेदार, विद्याधर बुडानिया, हनुमान बेडवाल, सुरेश बुडानिया, उमेद सिंह, कर्मपाल, राम काली रावणा, महेंद्र सिंह डीलर, राजवीर धींवा, रमेश नागवान, बसंत लाल, पवन गुर्जर, मदन चनेजा, नवीन बुडानिया, हेमराज कुमावत, नौरंग लाल, गोविंद राम सेन, ओम प्रकाश जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति मौजूद रही।




