खेतड़ी नगर, 18 फरवरी 2025: खेतड़ी नगर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी वारंटी मानोता कंला गांव के निवासी हैं।

खेतड़ी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मानोता कंला गांव में कुछ लोग न्यायालय के वारंटी हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और गांव में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में रिंकू, लाली देवी, मछली देवी, सावित्री देवी, सुमन, रिना, अभीताब और बबलू शामिल हैं। ये सभी लोग मानोता कंला गांव के निवासी हैं।

इस ऑपरेशन में थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में सुशीला, महेश कुमार, सुमेर, नेमीचंद, चंद्रपाल और कान्ता शामिल थे।