Thursday, April 10, 2025
Homeअपराधकोलकाता दुष्कर्म हत्याकांड के बाद अब RIMS अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर...

कोलकाता दुष्कर्म हत्याकांड के बाद अब RIMS अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

रांची, झारखंड: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर देशभर के चिकित्सकों ने आंदोलन शुरू किया है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची के प्रतिष्ठित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां महिला जूनियर डॉक्टर के साथ रविवार सुबह लिफ्ट के अंदर छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया। हालाँकि, आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

छेड़खानी के बाद हाउस सर्जन ने दिखाई हिम्मत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता, जो कि RIMS अस्पताल की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर है, अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी लिफ्ट में मौजूद एक युवक ने उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। लेकिन हाउस सर्जन ने साहस का परिचय देते हुए जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, युवक को पकड़ लिया और शोर मचा दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे होमगार्ड के जवानों ने आरोपी को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी पर मामला दर्ज, रांची का रहने वाला

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आरोपी युवक की पहचान कुलदीप कुमार के रूप में हुई है, जो रांची के कोकर इलाके का रहने वाला है। आरोपी अपने दांत का इलाज करवाने अस्पताल आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FIR के बाद तुरंत गिरफ्तारी

पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई और पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस तेजी से कार्रवाई ने अस्पताल के स्टाफ में थोड़ी राहत पहुंचाई, लेकिन घटना के बाद पैदा हुई असुरक्षा की भावना अभी भी बनी हुई है।

डॉक्टर्स में गुस्सा, हड़ताल की चेतावनी

घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने कलमबंद हड़ताल (Pen Down Strike) की घोषणा कर दी थी। कोलकाता में हाल ही में हुई डॉक्टर की हत्या के बाद रिम्स में हुई इस घटना ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालाँकि, जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत के बाद आश्वासन मिलने पर हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने दिए सुरक्षा के आश्वासन

रिम्स प्रबंधन ने जूनियर डॉक्टर्स को आश्वासन दिया है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा कड़ी की जाएगी। प्रबंधन ने कहा कि हर लिफ्ट में लिफ्टमैन की तैनाती की जाएगी और सभी प्रमुख वार्डों में सशस्त्र पुलिस बलों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। पूरे अस्पताल में 100 से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

सुरक्षा आश्वासन के बाद डॉक्टर काम पर लौटे

डॉक्टरों की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने का वादा किया है। इसके बाद, जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया और फिर से अपने कार्यों में जुट गए। डॉक्टर अजीत, जिन्होंने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे, ने प्रबंधन के आश्वासनों के बाद काम पर लौटने का फैसला किया।

कोलकाता कांड में क्या हुआ था?

रिम्स की इस घटना ने हाल ही में कोलकाता में हुई डॉक्टर की हत्या की याद ताजा कर दी है। 8-9 अगस्त 2024 की रात कोलकाता के राधा गोबिंदकर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था। यह घटना तब सामने आई जब नाइट ड्यूटी पर तैनात इस डॉक्टर की लाश अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद की गई।

कौन है आरोपी?

इसके बाद महिला डॉक्टर रात को करीब दो बजे सोने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पीछे के रास्ते से इस सेमिनार हॉल में आया और पहले उसने इस लेडी डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संजय रॉय नामक व्यक्ति, जो कोलकाता पुलिस के लिए सिविक वालंटियर के रूप में काम करता था, ने इस वारदात को अंजाम दिया। वह न तो अस्पताल का कर्मचारी था और न ही किसी मरीज का रिश्तेदार।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!