पिलानी: कुतुबपुरा गांव से बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले गोपीचंद जांगिड़ के सुपुत्र सौरभ जांगिड़ का RAS में चयन होने पर जांगिड़ महासभा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पिलानी विधायक ने उनका सम्मान कर गौरव महसूस किया।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की तहसील कमेटी ने अध्यक्ष मामचंद सोनानिया के नेतृत्व में कुतुबपुरा में आयोजित सम्मान समारोह में सौरभ जांगिड़ को साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मामचंद सोनानिया ने कहा कि सौरभ जांगिड़ की यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा है और शिक्षा के प्रति समर्पित होकर हर युवा सफलता हासिल कर सकता है।
इस मौके पर पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने कुतुबपुरा में आयोजित विशेष समारोह में साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सौरभ जांगिड़ का सम्मान किया। विधायक काला ने कहा कि आज युवाओं को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर अपने सपनों को साकार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सौरभ की मेहनत और समर्पण को प्रेरणादायक बताया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, जिला परिषद सदस्य विनीता रणवा, बुडानिया सरपंच नागर, बजावा सरपंच हवा सिंह यादव, मनोहर लाल जांगिड़, उपसरपंच भगवती सिंह, रणवीर, सुनील सिद्धड़, रामनिवास जांगिड़, अनिल जांगिड़, सुरेंद्र सोनानिया, नंदलाल जांगिड़, जयकरण जांगिड़, दयानंद जांगिड़, सुरजाराम और मूलचंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




