Friday, August 22, 2025
Homeचिड़ावाकांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी बृजेन्द्र ओला ने चिड़ावा में की जनसभा, केन्द्र...

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी बृजेन्द्र ओला ने चिड़ावा में की जनसभा, केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की

झुंझुनू से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विधायक बृजेन्द्र सिंह ओला शनिवार को अपने चुनाव अभियान के दौरान चिड़ावा आए। झुंझुनू रोड़ पर चौहान फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में ओला के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित जन सामुदाय को सम्बोधित करते हुए बृजेन्द्र सिंह ओला ने केन्द्र की मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

ओला ने अपने भाषण में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम देश की दिशा और दशा दोनों को बदलने वाला होगा। उन्होंने कहा कि नफरत और मोहब्बत की विचारधाराओं के बीच हो रहे चुनाव में मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बृजेन्द्र सिंह ओला ने नोटबंदी, महंगाई, बेरोजगारी, सभी के खातों में 15 लाख आने की बात से लेकर, हर साल 2 करोड़ रोजगार जैसे मुद्दों पर केन्द्र सरकार को घेरा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पितराम सिंह काला ने की। पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेरसिंह नेहरा, चिड़ावा उप प्रधान विपिन नूनिया, जिप सदस्य विनिता रणवा, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पिलानी चेयरमैन हीरालाल नायक, रोहिताश्व रणवा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शंकरलाल मेहरानिया, शिवलाल सैनी, सुभाष भाम्बू, मनोज कटेवा, आशाराम मास्टर, मुख्तार चौधरी, एडवोकेट विनोद डांगी, संजय सैनी, शीशराम हलवाई, जयसिंह गढ़वाल, सूर्यकान्त शर्मा, मनोज महमिया, राजेश गोदारा, विजय मील, रोहिताश्व सैनी, राजकुमार ओजटू, सतपाल जांगिड़, रणधीर मेघवाल, सुनील लाटा, बाबूलाल सोलंकी सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पार्षद, पूर्व पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बृजेंद्र सिंह ओला के समर्थक व गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!