Saturday, March 7, 2026
Homeपिलानीकहीं खुशी, कहीं गम: ग्राम पंचायतों के परिसीमन पर ग्रामीणों की मिश्रित...

कहीं खुशी, कहीं गम: ग्राम पंचायतों के परिसीमन पर ग्रामीणों की मिश्रित प्रतिक्रिया, काजड़ा सरपंच ने विरोध किया तो जखोड़ा में ग्रामीणों ने मनाया जश्न

पिलानी, 8 अप्रैल 2025: पंचायत चुनावों से पहले ग्राम पंचायतों के परिसीमन के प्रस्तावों पर ग्रामीण कहीं विरोध जता रहे हैं तो कहीं समर्थन में खुलकर जश्न भी मना रहे हैं। काजड़ा ग्राम पंचायत को सूरजगढ़ पंचायत समिति से हटाकर पिलानी से जोड़ने पर सरपंच मंजू तंवर ने विरोध दर्ज करवाया है, वहीं नव सृजित जखोड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने निर्णय का स्वागत किया है।

Advertisement's
Advertisement’s

काजड़ा सरपंच मंजू तंवर ने ग्राम पंचायत को परिसीमन के बाद पिलानी पंचायत समिति में शामिल करने पर विरोध जताया है। सरपंच मंजू तंवर ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि गांव से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सूरजगढ़ पंचायत समिति से हटाकर 11 किलोमीटर दूर स्थित पिलानी पंचायत समिति से जोड़ने के निर्णय से ग्रामवासियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। काजड़ा से पिलानी के लिये आवागमन हेतु सीधे कोई साधन उपलब्ध नहीं होता, ऐसे में छोटे-मोटे काम के लिए पंचायत समिति जाने वाले लोग परेशान होंगे। सरपंच तंवर ने कहा कि पंचायत समिति बदले जाने के इस निर्णय को बदलने के लिए विभाग के मंत्री व शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा और सरकार से भी इस पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी। राहत नहीं मिलने पर ग्रामवासियों की सहमति से हाईकोर्ट में अपील करने पर भी विचार किया जाएगा।

जखोड़ा में ग्रामीणों ने मनाया जश्न

जखोड़ा को ग्राम पंचायत बनाने और चिड़ावा पंचायत समिति से जोड़ने पर ग्रामीणों ने आज मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। ग्रामीणों ने इसके लिए भाजपा नेता राजेश दहिया का आभार व्यक्त किया है।

नव सृजित ग्राम पंचायत जखोड़ा में जखोड़ा, भवानीपुरा, मनफरा व जवाहरपुरा को शामिल किया गया है, जिसकी कुल आबादी 3088 है। इससे पहले तक जखोड़ा पिलानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बजावा में शामिल था।

Advertisement's
Advertisement’s

जश्न में गांव के शक्ति सिंह अवाना, रामसिंह कस्वां, ओमकांत शर्मा, लीलाधर अवाना, मदन अवाना, सीताराम अवाना, हवासिंह कस्वां, मूलाराम कस्वां, बालाराम कस्वां, सत्यनारायण जांगिड़, मोहन कुमावत, मानसिंह भाटी, सुरेश नाई, सज्जन शर्मा, शंकरलाल कस्वां, महावीर शिशोदिया, सुभाष सिंघल, सुनील, मुकेश सिंघल, सुनील अवाना, अनिल गुर्जर, प्रदीप खटाना, रवि शर्मा, नवीन कस्वां, बिल्लू राणा आदि शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!