Saturday, June 21, 2025
Homeपिलानीएशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता 2024: राजस्थान के तीनों खिलाड़ियों ने...

एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता 2024: राजस्थान के तीनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका में जीते रजत पदक, देश लौटने पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

पिलानी, 23 दिसम्बर 2024: श्रीलंका में आयोजित एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे राजस्थान के तीनों खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए हैं। जु जित्सु एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष व भारतीय टीम के कोच छोटूराम दहिया ने बताया कि कृष्ण कुमार स्वामी के अलावा राजस्थान के ही दो अन्य खिलाड़ियों सुमन कुमावत व चिमनाराम सुंडा ने भी सिल्वर मेडल हासिल कर देश का मान बढ़ाया है।

18 दिसंबर से 20 दिसम्बर तक बीच पार्क, पोर्ट सिटी कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में झुंझुनू जिले के लाडुंदा निवासी जापानी मार्शल आर्ट जु जित्सु के चैम्पियन कृष्ण कुमार स्वामी भी भारतीय दल का हिस्सा थे। सिल्वर मेडल हासिल कर देश वापस लौटे कृष्ण कुमार ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना गौरव की बात है।

देश वापसी पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने अपने निवास पर खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव को बात है कि हमारे राज्य के खिलाड़ी विदेशों में देश का तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

तस्वीरें देखें…

एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता 2024: राजस्थान के तीनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका में जीते रजत पदक, देश लौटने पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत
एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता 2024: राजस्थान के तीनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका में जीते रजत पदक, देश लौटने पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत
एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता 2024: राजस्थान के तीनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका में जीते रजत पदक, देश लौटने पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

इस मौके पर सुनील ढाका, प्रमोद भाकर, राकेश थालोड़, पवन पूनिया, पूर्व सरपंच ऊंटवालिया श्रवण आदि प्रबुद्धजन मौजूद थे तथा सभी ने खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!