Wednesday, March 4, 2026
Homeचिड़ावाएक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग का इलाज करवा कर लौटते वक्त फिर हुआ...

एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग का इलाज करवा कर लौटते वक्त फिर हुआ एक्सीडेंट, पिता पुत्र घायल

चिड़ावा: तीन दिन पहले स्कूटी से गिरकर घायल हुए बुजुर्ग को इलाज करवा कर वापस गांव लौटते वक्त झुंझुनूं रोड़ पर एक मारुति बलेनो कार ने टक्कर मारी दी। टक्कर से पिता पुत्र घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कंवरपुरा निवासी चरण सिंह तीन दिन पहले स्कूटी से गिरकर घायल हो गए थे। आज सुबह चरण सिंह अपने पुत्र पूरण सिंह के साथ चिड़ावा के एक निजी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे थे।

उपचार करवा कर गांव वापस लौटते वक्त झुंझुनूं रोड़ पर प्रसादराम की ढाणी के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक मारुति बलेनो कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से पिता – पुत्र सड़क किनारे गिर कर घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई‌।

सूचना मिलने पर दुर्घटना स्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

सूचना मिलने पर चिड़ावा पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल रामनिवास दुर्घटना स्थल पहुंचे व मौका मुआयना किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने से बलेनो कार का टायर फट गया। मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाली बलेनो कार नंबर RJ45CK3643 प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!