Thursday, June 19, 2025
Homeदेश"ईवीएम को अब आराम करने दीजिए, क्योंकि अगले चुनाव में उसे फिर...

“ईवीएम को अब आराम करने दीजिए, क्योंकि अगले चुनाव में उसे फिर गाली खानी है।” – मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुके हैं और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अधिसूचना सौंप दी है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर उठने वाले सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “ईवीएम को अब आराम करने दीजिए, क्योंकि अगले चुनाव में फिर उसे गाली खानी है।”

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुमार ने कहा, “अब तो सबके सामने है। अब तो सबको पता है। उसको (EVM) बेचारी को क्यों पीटना है। उससे दूर रहते हैं। थोड़े दिन उसको भी आराम करने दीजिए। अगले चुनाव में बाहर आएगी। फिर उसी तरह से उठेगी, बैटरी बदलेंगे, पेपर बदलेंगे, फिर वो गाली खाएगी। फिर वो अपना रिजल्ट अच्छे से दिखाएगी।”

कुमार ने आगे कहा, “पिछले 20-22 चुनाव से EVM ऐसे परिणाम दिखा रही है। सरकार एक जगह से दूसरी जगह बदलती चली जाती हैं। पूरे राज्यों में बहुत सारे बदलाव होते हैं। जब उसका (EVM) का जन्म हुआ तब शायद उसका मुहूर्त ऐसा था उसे गाली खानी है। वो बहुत भरोसेमंद है और तटस्थ हो चुकी है और अपना काम करती रहती है।”

महात्मा गांधी को समर्पित किया चुनाव

पीटीआई भाषा के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने ‘हिंसा मुक्त’ लोकसभा चुनाव को गुरुवार को महात्मा गांधी को समर्पित किया। आयोग ने कहा कि उसने देश में अशांति पैदा कर सकने वाली ‘अफवाहों एवं बेबुनियाद संदेहों’ से चुनाव प्रक्रिया को पटरी से उतार देने की कोशिश को पूरी तरह विफल कर दिया। आयुक्त कुमार और चुनाव आयुक्त द्वय ज्ञानेश कुमार एवं एस एस संधू ने राष्ट्रपति मुर्मू को 18वीं लोकसभा के गठन की अधिसूचना सौंपने के बाद महात्मा गांधी के स्मारक का दौरा किया।

चुनाव के नतीजे

मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार, देश की 543 लोकसभा सीटों में से 293 सीटें नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के खाते में आई हैं। जबकि, 233 सीटें गठबंधन INDIA को मिली हैं। खबरें हैं कि नरेंद्र मोदी आगामी रविवार को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!