Saturday, June 21, 2025
Homeपिलानीइंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आई.सी.डब्ल्यू.ए.) और बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड...

इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आई.सी.डब्ल्यू.ए.) और बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी के बीच एमओयू (MoU) सम्पन्न

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की थी घोषणा,

अन्तर्राष्ट्रीय मामलों और भारतीय विदेश नीति पर जागरूकता और ज्ञान का विस्तार करना है लक्ष्य

इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आई.सी.डब्ल्यू.ए.) और बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स पिलानी) आपसी सहयोग करने के लिए सहमत हुए हैं। इस अनुबंध का मुख्य उदे्श्य व लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय मामलों और भारतीय विदेश नीति पर जागरूकता और ज्ञान का विस्तार करना है ।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में 27 सितंबर, 2023 को बिट्स पिलानी का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने बिट्स पिलानी के साथ आई.सी.डब्ल्यू.ए. से एक समझौता ज्ञापन की घोषणा की थी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वर्तमान में आई.सी.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष हैं।

आई.सी.डब्ल्यू.ए. और बिट्स पिलानी के बीच 26 अक्टूबर 2023 को अनुबंध ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जो तीन साल की अवधि के लिए वैध मान्य होगा।

इस अनुबंध का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मामलों और भारतीय विदेश नीति के विषयों पर अध्ययन और परिर्चचा आयोजित करना होगा। इस अनुबंध के तहत दोनों पक्ष इन तीन बिन्दुओं पर साझा काम करेगें :

  1. संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करना
  2. समान हित के मुद्दों पर पारस्परिक रूप से संयुक्त अध्ययन करना
  3. बिट्स पिलानी की पहल पर आई.सी.डब्ल्यू.ए. बिट्स के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मामलों और विदेश नीति में उनके कौशल का निर्माण करने के उद्देश्य से इंटर्नशिप की पेशकश कर सकता है ।
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!