Thursday, March 5, 2026
Homeचिड़ावाआकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम 2025: चिड़ावा के छात्रों ने दिखाया जोश,...

आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम 2025: चिड़ावा के छात्रों ने दिखाया जोश, 1000 से अधिक ने लिया हिस्सा

चिड़ावा: 5 अक्टूब, रविवार को आकाश इंस्टीट्यूट की सभी ब्रांचों में आयोजित आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (ANTHE) का चिड़ावा ब्रांच में आयोजन बेहद सफल रहा। लगभग 1500 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 1000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

ANTHE ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को कुल ढाई सौ करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ रुपये के कैश अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

चिड़ावा में यह परीक्षा कक्षा 6 से 10वीं के फाउंडेशन कोर्स, 11वीं-12वीं मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स, तथा 12वीं पास छात्रों के लिए आयोजित की गई। जिन विद्यार्थियों ने आज परीक्षा नहीं दी, वे आगामी 12 अक्टूबर को होने वाले अगले चरण में भाग ले सकते हैं।

इसके अलावा इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा भी दे सकते हैं। देशभर में इस एग्जाम में लगभग 12 से 13 लाख विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी चिड़ावा ब्रांच के नंबर 8905924545 और 8905934545 पर संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!