Friday, June 13, 2025
Homeदेशअहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के...

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 लोग थे सवार

गुजरात, अहमदाबाद: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के महज दो मिनट बाद क्रैश हो गई। विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया और 1:40 बजे अहमदाबाद के बाहरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान के क्रैश होते ही पूरे क्षेत्र में धुएं के घने गुबार छा गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। चश्मदीदों के अनुसार, विमान में अचानक आग लगने और विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी।

Advertisement's
Advertisement’s

विमान में सवार लोग और विशेष जानकारी

फ्लाइट AI-171 में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। एयर इंडिया द्वारा जारी यात्रियों की सूची में यह भी पुष्टि हुई है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे।

उनका नाम सूची में 12वें नंबर पर दर्ज है और सीट नंबर 2D पर यात्रा कर रहे थे। वे किसी व्यक्तिगत अथवा आधिकारिक दौरे पर लंदन जा रहे थे

प्रशासन की प्रतिक्रिया और रेस्क्यू ऑपरेशन

विमान दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत की और स्थिति की समीक्षा की।

एनडीआरएफ की टीमें, फायर ब्रिगेड की 7 से 8 गाड़ियाँ, और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू और राहत कार्य में जुट गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

घायलों को निकटतम अस्पतालों में भर्ती करवाया जा रहा है। अहमदाबाद के सभी प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और बर्न यूनिट व इमरजेंसी सुविधाएं सक्रिय कर दी गई हैं।

हादसे का संभावित कारण

अब तक प्रारंभिक रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!