Sunday, February 23, 2025
Homeविदेशअमेरिका से 205 भारतीय अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया गया, अमृतसर में...

अमेरिका से 205 भारतीय अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया गया, अमृतसर में लैंड करेगा C-17 सैन्य विमान

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के प्रति सख्त रुख के तहत अमेरिका ने 205 भारतीय अवैध प्रवासियों को निर्वासित कर दिया है। इनमें से 104 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान प्रक्रिया जारी है। इन सभी को अमेरिकी सैन्य विमान C-17 से भारत भेजा गया है, जो बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।

पंजाब पुलिस की तैयारियां

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इन प्रवासियों को रिसीव करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। हवाई अड्डे पर पहचान और अन्य कागजी कार्रवाई के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। प्रवासियों के दस्तावेजों की गहन जांच के साथ-साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी पुष्टि की जाएगी। यदि किसी का आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है, तो उसे एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

दस्तावेजों की जांच और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच

अमृतसर प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अमेरिका से निर्वासित किए गए इन भारतीयों के दस्तावेजों की व्यापक जांच की जाएगी। इमीग्रेशन प्रक्रिया के तहत उनकी कानूनी स्थिति की पुष्टि के अलावा यह भी देखा जाएगा कि क्या इनमें से किसी ने भारत में कोई अपराध किया था और अमेरिका भाग गया था। इस पूरी प्रक्रिया में एक दिन से अधिक समय लग सकता है।

Advertisement's
Advertisement’s

विभिन्न राज्यों के लोग शामिल

अमेरिकी सेना के विमान में 200 से अधिक भारतीय नागरिक सवार हैं, जिनमें से 104 की पहचान हो चुकी है। इन प्रवासियों में गुजरात के 33, पंजाब के 30, हरियाणा के 33, उत्तर प्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 3 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल हैं।

18,000 भारतीय प्रवासियों की पहचान

यह पहली बार है जब ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका से अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत अब तक करीब 18,000 भारतीय अवैध प्रवासियों की पहचान की जा चुकी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!