Thursday, September 11, 2025
Homeविदेशअमेरिका में गन हिंसा का शिकार बने ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क,...

अमेरिका में गन हिंसा का शिकार बने ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो

अमेरिका: ऊताह वैली यूनिवर्सिटी (Utah Valley University) में उस समय अफरातफरी मच गई जब कंजरवेटिव युवा नेता और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क (Charlie Kirk) को मंच पर भाषण देते वक्त गोली मार दी गई। गोली उनके गले में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंच पर भाषण देते समय चली गोली

चार्ली किर्क यूनिवर्सिटी में छात्रों से सवाल-जवाब कर रहे थे। तभी अचानक एक हमलावर ने गोली चला दी, जो उनके गले में लगी। घटना दोपहर लगभग 12 बजे हुई। गोली चलते ही हॉल में चीख-पुकार मच गई और लोग भागने लगे।

संदिग्ध हिरासत में, फिर रिहा

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था। कई घंटों की पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया। अब सुरक्षा एजेंसियां असली हमलावर की तलाश में जुटी हैं।

ट्रंप, बाइडेन, ओबामा और कमला हैरिस ने जताया दुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ चार्ली पर नहीं बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक्स पर लिखा कि इस तरह की घिनौनी हिंसा के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने चार्ली किर्क की पत्नी एरिका और बच्चों के लिए प्रार्थना की।

कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस हिंसा को खत्म होना चाहिए।

FBI डायरेक्टर काश पटेल ने भी घटना पर गहरा दुख जताया और जांच में हर संभव सहयोग देने की बात कही।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चार्ली किर्क मंच पर बोल रहे थे, तभी अचानक गोली की आवाज आती है और चारों तरफ अफरातफरी मच जाती है। लोग चिल्लाते हुए सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगते हैं। यह वीडियो लोगों को झकझोर रहा है।

गन हिंसा पर फिर उठा सवाल

अमेरिका में लगातार बढ़ती Gun Violence और राजनीतिक हिंसा एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। चार्ली किर्क की हत्या ने इस बहस को और तेज कर दिया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!