समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

सूरजगढ़: लोटिया गांव में विवाहिता ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने मोबाइल के आधार पर मृतका की पहचान की

सूरजगढ़, 23 फरवरी 2025: सूरजगढ़ के लोटिया गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मंजू पत्नी राजवीर मेघवाल के रूप में हुई है।

Advertisement's
Advertisement’s

गांव के सरपंच महावीर सिंघल ने बताया कि उन्हें अमरसिंह यादव का फोन आया कि उनके कुएं में एक महिला गिर गई है। सूचना मिलते ही सरपंच मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद किया, जिससे मृतका की पहचान हुई।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पति राजवीर मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता चल नहीं पाया है।

(तकनीकी वजह से कुछ देर पहले न्यूज़ में गलत फोटो लग गई। जिसे अब सुधार लिया गया है। समाचार झुंझुनू 24 इस गलती के लिए खेद व्यक्त करता है।)

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें