समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

सूरजगढ़ में सड़क हादसा: अचानक सामने आए पशु से टकरा बाइक सवार युवक घायल, झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर

सूरजगढ़: थाना क्षेत्र के जाखोद और जवानी सिंह की ढाणी के बीच गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर अचानक एक पशु आ गया, जिससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया।

घायल की पहचान अंकित पुत्र रणवीर (उम्र 24 वर्ष), निवासी कुलोठ बड़ी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल अंकित को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन और समिति के सदस्य तुरंत उसे लेकर झुंझुनूं रवाना हुए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर मवेशियों की अचानक आवाजाही के कारण इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें