समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

सुशासन रथ यात्रा का समापन सिंघाना में, राज्य सरकार की 2 साल की उपलब्धियों पर हुआ जनसंवाद

सिंघाना: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई सुशासन रथ यात्रा का आज सिंघाना में समापन हुआ। पुरानी मंडी चौक पर आयोजित आमसभा में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन मॉडल को जनता के सामने प्रभावी ढंग से रखा गया, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक जुड़ते नजर आए।

सुशासन रथ यात्रा के समापन अवसर पर सिंघाना की पुरानी मंडी चौक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, सिंघाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री, बुहाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह तंवर, बुहाना नगरपालिका अध्यक्ष दशरथ सिंह, विकास भालोठिया, कृष्ण कुमार यादव, कृष्ण गुर्जर, भरत बोहरा और सूरजगढ़ मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजस्थान सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास परियोजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और प्रशासनिक सुधारों की जानकारी साझा की। जनसंवाद के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं सूचना पत्रकों का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुशासन रथ यात्रा के सारथी सुनील कुमार और उनके सहयोगी अंकित सक्सेना का मंच पर माला पहनाकर सम्मान किया गया। रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले नागरिकों, विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री बालकिसान सोमरा, शशिकांत शर्मा, विजेंद्र भास्कर, ब्रह्मानंद चौधरी, संजय शर्मा, बबलेश शर्मा, महेश धायल, दिलीप खेदड़, महेंद्र सिंह तंवर, गोविन्द जांगिड़, रमेश धानका चितौसा और राजेश जेदिया सहित कई कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक जनसमर्थन मिला।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें