समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

मुख्यमंत्री ने किया जिले की पानी की समस्या का समाधान, धन्यवाद ज्ञापित करने को मंड्रेला में हो रही सभा – मुकेश दाधीच

सूरजगढ़: शनिवार 11 अक्टूबर को मंड्रेला में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटील की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

इसी कड़ी में सूरजगढ़ भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई। दाधीच ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल झुंझुनूं जिले के लिए कुंभाराम लिफ्ट परियोजना से जुड़ी योजनाओं का अवलोकन करेंगे। इस परियोजना से सूरजगढ़, पिलानी और उदयपुरवाटी क्षेत्र सहित झुंझुनूं जिले के करीब 229 गांवों को पानी की सुविधा मिलेगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी गांवों की ओर से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए मंड्रेला की जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं को जनसभा की तैयारियों, आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता, संतोष कुमावत, नरेश वर्मा, कृष्ण खांदवा, अशोक शर्मा, सुरेंद्र कृष्ण पचेरी, अनिल नाडिया, बालकिशन, विकास भालोठिया, वर्षा सोमरा, पार्वती, मनोज शर्मा, कैलाश शर्मा, राकेश नांदवाला, राहुल जोदिया, नरेंद्र चेजारा, राजेंद्र सोकरिया, रामस्वरूप जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें