समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी

बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का भव्य स्वागत, महरमपुर, सोलाना और गोवला में दर्शन को उमड़े भक्त

चिड़ावा, 20 दिसम्बर 2024: शेखावाटी के लोगों की आस्था के केंद्र परमहंस पंडित गणेश नारायण जी बावलिया बाबा के निर्वाण उत्सव पर निकली दिव्य संदेश यात्रा का तीसरे दिन महरमपुर, सोलाना और गोवला गांवों में भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन और ऊंट-घोड़ी के नृत्य के साथ बाबा की यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

महरमपुर में रहा भक्तिमय माहौल

यात्रा के तीसरे दिन वृंदावन से आरती के बाद यात्रा महरमपुर पहुंची। यहां बालाजी मंदिर में आरती पूजन के बाद बावलिया बाबा के मंगल पाठ का सामूहिक वाचन का कार्यक्रम हुआ। महेंद्र पुजारी, ओमप्रकाश झाझडिया, महेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, दीपक कुमार, अनिल शर्मा सहित कई अन्य भक्त मौजूद रहे।

Advertisement’s

सोलाना में जोरदार स्वागत

महरमपुर से यात्रा सोलाना पहुंची जहां गांव के प्रवेश द्वार से डीजे की धुन पर ऊंट-घोड़ी के नृत्य व गाड़ी के काफिले के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी, पंडित सियाराम शर्मा, राजेन्द्र सैन, सुरेश शेखावत, श्याम राणा, रत्तीराम राजोतिया, ग्यारसीलाल, सुरेन्द्र बसेरा, विक्रम सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का भव्य स्वागत, महरमपुर, सोलाना और गोवला में दर्शन को उमड़े भक्त

गोवला में भक्तों का सैलाब

सोलाना से यात्रा गोवला गांव पहुंची जहां पर संतोष गिरी आश्रम पर ग्रामवासियों के द्वारा स्वागत किया गया। सभी ने मिलकर बाबा के स्वरूप की आरती उतारी। श्रद्धालुओं को बावलिया बाबा के जीवन के वृतांत से अवगत करवाया गया व बाबा का मंगल पाठ वाचन हुआ। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर बाबा संतोष गिरी महाराज, कपिल पुजारी, देव दाधीच, राजकुमार जांगिड़, उमराव झाझडिया, विक्रम मेघवाल, ईश्वर झाझडिया, कमल शर्मा, जय सिंह- सुरेश झाझडिया, राजेन्द्र झाझडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला- पुरुष मौजूद रहे।

यात्रा का उद्देश्य

यह यात्रा बावलिया बाबा के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का एक प्रयास है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।