समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

बकाया किस्त का डर दिखाकर युवक से बाइक छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खुद को बीमा एजेंट बताकर करते थे वारदात

बगड़: थाना क्षेत्र में किस्त बकाया बताकर एक युवक से जबरन मोटरसाइकिल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल छिनी गई बाइक बरामद की है, बल्कि घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है।

13 जून 2025 को देसूसर गांव निवासी कपिल ने बगड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी बाइक (नं. RJ18ES7391) में तेल डलवाने मठ स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप की ओर मुड़ा, एक स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को रोक लिया। कार से दो युवक निकले और उससे गाली-गलौच करते हुए उसकी गर्दन पकड़कर बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद वे दोनों मौके से बाइक लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बगड़ पुलिस द्वारा तत्काल जांच शुरू की गई और एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान दोनों आरोपियों रविंद्र सिंह उर्फ निकू और जयवीर सिंह मील को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे खुद को बीमा कंपनी का एजेंट बताकर किस्तें बकाया होने की बात कहकर लोगों को डराते थे और फिर उनकी गाड़ी जब्त करने का नाटक करते हुए बाइक या वाहन ले जाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम काली पहाड़ी निवासी 28 वर्षीय रविंद्र सिंह उर्फ निकू और 30 वर्षीय जयवीर सिंह मील के रूप में हुई है। दोनों बगड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी निशानदेही पर पीड़ित की बाइक बरामद कर ली गई है।

इस कार्रवाई में बगड़ थाना प्रभारी चंद्रभान के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, संदीप, रूबल मकानियां और कुलदीप कुमार शामिल रहे।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इस तरह की और वारदातें कहीं की हैं या नहीं। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें