समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

फ्री गेहूं के लिए 26 जनवरी से जुड़वा सकेंगे नाम:10 लाख लोगों काे होगा फायदा; 2 साल बाद खाद्य सुरक्षा योजना में मांगे आवेदन

जयपुर, राजस्थान: जयपुर राशन की दुकान से मिलने वाले फ्री गेहूं के लिए पात्र परिवार या व्यक्ति (बीपीएल, एपीएल) 26 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं राज्य सरकार ने इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना का पोर्टल खोलने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत पात्र परिवार या व्यक्ति ई-मित्र के जरिए नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले साल 2022 में गहलोत सरकार ने नाम जोड़ने के लिए पोर्टल खोला था

पिछले महीने हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने पोर्टल खोलने का निर्णय किया था
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गुरुवार रात आदेश जारी किए हैं

आवेदन की जांच के लिए बनाई कमेटी

हाल ही में सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आने वालों आवेदनों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। इसमें ग्रामीण स्तर पर पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और शहरी स्तर पर निकाय के कर्मचारी व बूथ लेवल अधिकारी को शामिल किया है यह कमेटी एप्लिकेशन फॉर्म के साथ आवेदक के घर जाकर जांच करेगी। ये अपनी रिपोर्ट जिला स्तर पर शहरों में नगरीय निकाय के अधिशाषी अधिकारी (EO) और ग्रामीण स्तर पर ब्लॉक अधिकारी को भेजेंगे

Advertisement's
Advertisement’s

एसडीएम या जिला रसद अधिकारी जोड़ेंगे नाम

शहरी और ग्रामीण स्तर पर ये अधिकारी अपनी रिपोर्ट और आवेदन की कॉपी को जिला स्तर पर अपीलीय अधिकारी एसडीएम या जिला रसद अधिकारी को भेजेंगे। वही नाम को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की लिस्ट में जोड़ेंगे

10 लाख लोगों का कोटा

वर्तमान में राजस्थान में करीब 4 करोड़ 36 लाख लोग इस योजना से जुड़े हैं। वहीं केंद्र सरकार से राज्य की जनसंख्या के अनुपात में 4 करोड़ 46 लाख लोगों के लिए गेहूं आवंटन का कोटा है ऐसे में सरकार के पास अभी 10 लाख लोगों को और जोड़ने कोटा है

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें