समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

पिलानी से कांग्रेस प्रत्याशी पितराम सिंह काला की माता जी का निधन, 91 वर्ष की थीं झीमा देवी, गांव केहरपुरा कलां में किया गया अन्तिम संस्कार

विधानसभा चुनाव के लिए पिलानी से कल देर रात कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए पितराम सिंह काला की माताजी झीमा देवी काला का शनिवार शाम निधन हो गया है, वे 91 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं।

कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने पर शनिवार को देर रात तक पितराम सिंह काला के पिलानी निवास पर उनके समर्थक आतिशबाजी कर रहे थे और मिठाई खिला कर उन्हें बधाईयां दी जा रहीं थी। लेकिन आज सुबह काला की माता जी के निधन का समाचार मिलने पर उनके समर्थकों में शोक की लहर छा गई। कांग्रेस प्रत्याशी की माता जी अपने गांव केहरपुरा कलां गांव में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी, और वहीं उनका निधन हुआ। उनके निधन के कुछ घंटों बाद ही काला को पार्टी टिकट दिए जाने की घोषणा हुई थी। काला सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

आज गांव में किया गया अन्तिम संस्कार

झीमा देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। पितराम सिंह काला (रिटायर्ड संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग) सहित उनके पुत्र बलबीर सिंह काला (रिटायर्ड जिला उद्योग अधिकारी), सुभाष चंद्र काला (बैंक प्रबंधक), हनुमान सिंह काला (स्वरोजगार), राजेन्द्र सिंह काला (अध्यापक) और रणवीर सिंह काला (एक्सपोर्ट बिजनेस) हैं। दाह संस्कार आज 11 बजे बाद उनके गांव केहरपुरा कलां में ही किया गया।

शोक जताने पहुंच रहे हैं लोग

कांग्रेस प्रत्याशी काला की माता जी के निधन पर परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, पूर्व विधायक श्रवण कुमार, पिलानी चेयरमैन हीरालाल नायक, रोहिताश्व रणवा, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा पर, शेरसिंह नेहरा, द्वारका प्रसाद शर्मा, महेन्द्र झाझड़िया, केहरपुरा सरपंच रामकरण सहित अन्य कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें