Monday, March 16, 2026
Homeगुढागौड़जीदुबई नौकरी का सपना दिखाकर 3.40 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

दुबई नौकरी का सपना दिखाकर 3.40 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

गुढ़ागौड़जी: थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित युवक से दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 40 हजार रुपये हड़पने के आरोपी नावेत कोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित रूपेन्द्र सिंह, निवासी लीला की ढाणी हुकमपुरा, जो वर्तमान में ऑयल फील्ड ड्रिलिंग रिग पर कार्यरत था, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी रिश्तेदार विमल राठौड ने उसे दुबई के ऑयल फील्ड में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान यह भरोसा दिलाया गया कि एक एजेंट के माध्यम से विदेश भेजा जाएगा और सभी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे।

इसके बाद आरोपी नावेत फ्रांसिस कोली द्वारा जीमेल के माध्यम से पीड़ित से निजी दस्तावेज मंगवाए गए और फर्जी वीज़ा व जॉब ऑफर लेटर भेजे गए। अलग-अलग तारीखों में पीड़ित से कुल 3 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए, लेकिन न तो विदेश भेजा गया और न ही राशि वापस की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी ऑयल फील्ड कंपनी के दस्तावेज, नकली वीज़ा, और फर्जी जॉब ऑफर लेटर तैयार कर पीड़ित को ईमेल के जरिए भेजे थे।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नावेत कोली पहले से ही जिला कारागृह झुन्झुनू में बंद है। इसके बाद न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जेल से गिरफ्तार किया गया और मामले में आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी नावेत कोली, निवासी नालासोपारा वेस्ट, वसई, मुंबई क्षेत्र का रहने वाला है, जो अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ हो सकता है।

इस कार्रवाई में सुरेश कुमार रोलन, सज्जन सिंह, संदीप कुमार और प्रदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी जांच, बैंक ट्रांजैक्शन ट्रेसिंग और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!