Sunday, March 15, 2026
Homeविदेशडोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, इतिहास में दर्ज किया नया...

डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, इतिहास में दर्ज किया नया अध्याय

वॉशिंगटन, अमेरिका: अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में एक नई इबारत लिख गया, जब डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। यह अवसर विशेष इसलिए भी है क्योंकि ट्रंप अमेरिकी इतिहास में दूसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्होंने व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फिर से सत्ता में वापसी की है। 78 वर्षीय ट्रंप अब तक के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बन गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में हजारों समर्थक हुए मायूस

शपथ ग्रहण समारोह को सुरक्षा कारणों से बंद स्थान पर आयोजित किया गया। यह पहली बार है जब शपथ ग्रहण कार्यक्रम खुले में न होकर इनडोर हुआ, जिससे हजारों समर्थक जो इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनना चाहते थे, निराश हो गए। अमेरिका के कई हिस्सों में ठंड और तूफान की चेतावनी के बीच यह समारोह आयोजित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

ट्रंप समर्थकों में उत्साह की लहर

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ट्रंप की टीम ने इस ऐतिहासिक अवसर को अमेरिका के लिए ‘स्वर्ण युग की शुरुआत’ करार दिया। टीम के अनुसार, जैसे ही ट्रंप ने बाइबल पर हाथ रखकर संविधान की शपथ ली, अमेरिका में बदलाव का नया दौर शुरू हो गया।

‘अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे’ – ट्रंप का वादा

शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप ने अपने भाषण में कई वादे किए। उन्होंने कहा कि वह तुरंत कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जो उनके पूर्ववर्ती जो बिडेन के कार्यकाल के निर्णयों को पलट देंगे। ट्रंप ने कहा, “यह अमेरिका के पुनर्निर्माण और उसे फिर से महान बनाने का समय है।”

कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर

डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के तुरंत बाद 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने की योजना बनाई है। इनमें अवैध प्रवासियों का सामूहिक निर्वासन, आव्रजन पर कड़े प्रतिबंध, मैक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण के लिए आपातकालीन आदेश, और टैरिफ कार्यान्वयन शामिल हैं।

अधिक अनुभव और मजबूत टीम के साथ वापसी

इस बार ट्रंप का कार्यकाल अधिक अनुभव और मजबूत टीम के साथ शुरू हो रहा है। उन्होंने टेक्नोलॉजी क्षेत्र के कई दिग्गजों को अपनी टीम में शामिल किया है। एलन मस्क का नाम प्रमुख है, जो इस प्रशासन में नई तकनीकी नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

राष्ट्रपति पद संभालने से पहले ट्रंप का बयान

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने कहा, “हम अमेरिकी ताकत और समृद्धि का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। चार साल के पतन का अंत हो गया है।” उन्होंने 1,500 से अधिक दोषी ठहराए गए या आरोपित लोगों को माफ करने की बात भी दोहराई। साथ ही बाइडन प्रशासन के कई विवादास्पद कार्यकारी आदेशों को रद्द करने की कसम खाई।

ट्रंप की वापसी: एक ऐतिहासिक सफर

डोनाल्ड ट्रंप ने इस चुनाव में वह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसे अमेरिका की राजनीति में एक असाधारण वापसी माना जा रहा है। दो बार महाभियोग का सामना करने के बाद वह पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रभावशाली होकर सत्ता में लौटे हैं। उनकी रिपब्लिकन पार्टी ने बहुमत के साथ प्रतिनिधि सभा में भी अपना दबदबा कायम किया है।

अमेरिका के लिए नए युग की शुरुआत

डोनाल्ड ट्रंप की वापसी अमेरिका के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उनके समर्थकों और आलोचकों दोनों के लिए यह एक ऐसा दौर होगा, जहां उनके फैसले वैश्विक राजनीति, व्यापार और सुरक्षा पर गहरा असर डालेंगे। अमेरिका के भविष्य की दिशा अब उनके हाथों में है, और दुनिया उनके कदमों पर नजर रखेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!