समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी

चिड़ावा नंदी शाला में बड़ा योगदान: भगेरिया परिवार ने बीमार गोवंश के इलाज के लिए दी विशेष मशीन, अब मिलेगा समय पर उपचार

चिड़ावा: नंदी शाला में बीमार और घायल गोवंश के उपचार में अब बड़ी राहत मिलेगी। भगेरिया परिवार ने विशेष उपचार मशीन भेंट कर एक महत्वपूर्ण गौ सेवा पहल की है, जिससे सड़क दुर्घटना या अन्य कारणों से घायल गायों के इलाज में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक योगदान की जमकर सराहना की है।

बुधवार को नंदी शाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंकित भगेरिया, शशिकांत चेजारा, ओमप्रकाश कुठाणिया, परसराम सैनी, श्यामसुंदर शर्मा, उत्तम जांगिड़, बिल्लु चनानिया, इशू भगेरिया, प्यारेलाल जांगिड़, राकेश स्वामी, चीकू कुठाणिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

परिवार के प्रतिनिधियों ने बताया कि कई बार बीमार पशुओं के इलाज में उचित मशीनरी की कमी के कारण दिक्कत होती थी, ऐसे में यह मशीन बड़ा सहयोग साबित होगी।

पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया ने कहा कि इस मशीन के उपलब्ध होने से गौ माता के उपचार में होने वाली बाधाएं काफी कम होंगी।

गौ रक्षक दल ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा-भावना से जुड़ा प्रेरणादायक निर्णय बताते हुए कहा कि इस पहल से अब समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना आसान होगा।