समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

गणतंत्र दिवस 2024: राजस्थान में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न, सीएम भजनलाल ने फहराया तिरंगा

राजस्थान में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न शुरू हो गया है। मुख्य कार्यक्रम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर की बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया।  इससे पहले CM भजनलाल शर्मा ने अपने आवास में ध्वजारोहण किया. गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने अस्थाई मुख्यमंत्री निवास OTS पर झंडा फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री बड़ी चौपड़ पहुंचे और सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 75वें गणतंत्र दिवस की आप सभी देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

सीएम ने आवाह्न किया

सीएम ने आवाह्न किया कि आइए, आज के महान उपलक्ष्य पर हम सभी मां भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों. गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में सीएम भजनलाल ने लिखा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व हमें हमारे महान संविधान निर्माताओं की याद दिलाने के साथ संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देश की गौरवशाली संस्कृति को बनाए रखने के लिए समावेशी और राष्ट्रीय हितेषी सोच के साथ आगे बढ़ना होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसएमएस स्टेडियम जाकर राज्य स्तरीय समारोह में भी भाग लेंगे। इससे पहले वे सुबह 9:15 बजे अमर जवान ज्योति पर वीर शहीदों को पुष्प चक्र के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर 9:20 पर राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत की।

पूर्व संध्या पर रोशनी से सजाया गया

इससे पहले पूरी राजधानी समेत अस्थाई मुख्यमंत्री निवास को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजाया गया। यहां लोकतंत्र के पर्व का उत्साह लाइट के रंगों में परवान चढ़ता हुआ देखा गया। गणतंत्र दिवस पर बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष की ओर से ध्वजारोहण के साथ ही प्रतिपक्ष की ओर से भी तिरंगा फहराया जाता है, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण किया तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:- व्हाट्सअप चैनल

Live Hindustan

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें