समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर बवाल: पिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया राहुल गांधी का पुतला, संसद सदस्यता निरस्त करने की मांग

लोकसभा के निलम्बित सांसदों की मौजूदगी में संसद भवन के सामने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा इसका वीडियो बनाए जाने की घटना को लेकर चौतरफा बवाल मचा हुआ है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के गृह जिले में आज कई जगह विरोध प्रदर्शन किए गए।

पिलानी मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा इसका वीडियो बनाए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी का पुतला जलाया तथा जम कर नारेबाजी की। भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निशांत पापटान ने कहा कि उपराष्ट्रपति का अपमान देश का अपमान है, और इस अपमान को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता नहीं सहेगा।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी की संसद सदस्यता निरस्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को पत्र प्रेषित किया है।

ये रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के लिए भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, नगर निकाय संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री ओमप्रकाश सैनी, दीपक नायक, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी, विक्रम रोहिला, नरेन्द्र सिंह शेखावत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री गोविन्द सारवान, एससी मोर्चा अध्यक्ष भंवर लाल आलड़िया, फिरोज खान वरिष्ठ कार्यकर्त्ता आशाराम गुर्जर आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें